
बहराइच के रानीपुर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी के तीन गैस सिलेंडर भी बरामद किए हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। यह मामला 7 सितंबर का है। कटघरा कला निवासी ऋतुजा सिंह पत्नी विनय कुमार सिंह ने रानीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनके घर से सामान, गैस सिलेंडर और बच्चे की चांदी की चेन चोरी हो गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गहिरा ढाब, मोगलहा रोड के पास घेराबंदी कर दो लोगों को पकड़ा। इनकी पहचान कटघरा कला निवासी विनय कुमार सिंह (पुत्र अशोक कुमार सिंह) और कटघरा सुग्रीव सिंह निवासी हस्मत अली (पुत्र झूरी) के रूप में हुई। तलाशी में आरोपियों के पास से चोरी के तीन गैस सिलेंडर बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने मामले में और धाराएं बढ़ाईं। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है। विनय के खिलाफ 2024 में दो मुकदमे दर्ज हुए थे। वहीं, हस्मत अली के खिलाफ 2023 में गंभीर धाराओं में एक मुकदमा दर्ज किया गया था। यह पूरी कार्रवाई थानाध्यक्ष हरेंद्र नाथ राय के नेतृत्व में हुई। पुलिस टीम में रामकेश, विजय गुप्ता, सुरेंद्र नाथ, अमित जायसवाल, भगवानदीन वर्मा, अमन तिवारी और चंद्र किशोर शामिल थे।
थानेदार सुसाइड केस, ब्लैकमेलर प्रियंका को हिंदू संगठन का साथ:डॉक्टर से...
बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाने के एसओ सूर्य प्रकाश सिंह सुसाइड केस में ब्लैकमेलर प्रियंका चौधरी और तीन अन्य की गिरफ्तारी के बाद नए...






































