BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश कोल्हुई में बनेगा नया पुलिस संचार ग्रिड:नेपाल सीमा से सटे इलाकों में...

कोल्हुई में बनेगा नया पुलिस संचार ग्रिड:नेपाल सीमा से सटे इलाकों में पुलिस की कार्रवाई होगी तेज

0
0

नेपाल सीमा से सटे इलाकों में पुलिस की संचार व्यवस्था मजबूत करने के लिए कोल्हुई थाना परिसर में एक नया पुलिस संचार ग्रिड बनाया जा रहा है। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर यह ग्रिड तैयार हो रहा है। इससे कोल्हुई, फरेंदा, पुरंदरपुर, बृजमनगंज, नौतनवा, सोनौली, परसामलिक और बरगदवा थाने सीधे जुड़ जाएंगे। इसके साथ ही पुलिस चौकियां, यूपी-112 की गाड़ियां और फायर स्टेशन भी इस ग्रिड से जुड़े रहेंगे। यह ग्रिड 24 घंटे काम करेगा। इससे घटनाओं की जानकारी संबंधित पुलिस टीम तक जल्दी पहुंचेगी। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल को भी कम समय में मौके पर भेजा जा सकेगा। इससे सीमावर्ती इलाकों में पुलिस की तुरंत कार्रवाई करने की क्षमता और मजबूत होगी।