BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बरगदवा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को रौंदा, मौत:सड़क किनारे टहलते...

बरगदवा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को रौंदा, मौत:सड़क किनारे टहलते समय हुआ हादसा, ग्रामीणों ने बाइक चालक को पकड़ा

0
0

महराजगंज जनपद के बरगदवा थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव के शिकारगढ़ टोले पर मंगलवार रात करीब 8:15 बजे एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 55 साल की महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बाइक चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और बाइक व चालक को हिरासत में ले लिया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिकारगढ़ गांव की रहने वाली दुर्गावती (55) पत्नी लल्लू गोंड मंगलवार रात खाना खाने के बाद सड़क किनारे टहल रही थीं। तभी बेलहिया की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद भाग रहे बाइक चालक और उसके साथ एक अन्य व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। बरगदवा थानाध्यक्ष धनंजय राय ने बताया कि बाइक चालक को हिरासत में ले लिया गया है और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।