
बहराइच जिले के नानपारा विकास खण्ड की बलहा ग्राम पंचायत के मझौवा भुलौरा के छोटा भुलौरा गांव में मंगलवार रात को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में भगवान श्रीकृष्ण की छठी का कार्यक्रम श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान श्रीकृष्ण की आरती श्रद्धा भाव से किया गया इस अवसर पर गांव में भक्तिमय माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए और भगवान श्रीकृष्ण की महिमा गाई। आरती के दौरान लगाए गए जयकारों से पूरा वातावरण भक्ति से भर गया। ग्रामीण छत्रपाल ने बताया कि जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित छठी कार्यक्रम में ग्रामीणों ने श्रद्धा भाव के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम में ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने मिलकर भगवान श्रीकृष्ण से गांव में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।
ग्रेटर नोएडा में छात्र को नोटिस का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट,...
नई दिल्ली: सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा के एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वारा गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के द्वितीय वर्ष के छात्र अक्षत त्रिपाठी...






































