BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश कई गांवों में लो वोल्टेज और रात में बिजली कटौती:गर्मी और उमस...

कई गांवों में लो वोल्टेज और रात में बिजली कटौती:गर्मी और उमस में लोगों का जीना मुहाल, पंखे-कूलर भी ठीक से नहीं चल रहे

0
1

महराजगंज के बृजमनगंज पावर हाउस के बहदुरी फीडर से जुड़े बहदुरी, भौराजोत, विश्रामपुर, महुआवा राजा और लउकही समेत कई गांवों में इन दिनों लो वोल्टेज की समस्या बनी है। इसके साथ ही रात के समय बार-बार बिजली कटौती होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि लो वोल्टेज के कारण पंखे-कूलर समेत दूसरे बिजली उपकरण ठीक से नहीं चल रहे हैं। वहीं, रात में बार-बार बिजली गुल होने से गर्मी और उमस के बीच लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से लो वोल्टेज की समस्या दूर करने और रात में अनावश्यक बिजली कटौती रोकने की मांग की है।