BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बृजमनगंज में गौ सम्मान अभियान:वृंदावन से लेहड़ा मंदिर धाम पहुंची संतों की...

बृजमनगंज में गौ सम्मान अभियान:वृंदावन से लेहड़ा मंदिर धाम पहुंची संतों की टोली, गौ सेवा पर जोर दिया

0
0

भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में स्थित बृजमनगंज ब्लॉक के सिद्धपीठ मां आद्र-वन-वासिनी लेहड़ा माता मंदिर धाम में शनिवार को धर्म और गौ सेवा का खास नजारा देखने को मिला। वृंदावन से आए साधु और साध्वी सिया जी मां लेहड़ा वाली के दरबार में पहुंचे। मंदिर परिसर में साधु-संतों ने गौ रक्षक सचिन पांडे से मुलाकात की और मां लेहड़ा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान संतों ने गौ सम्मान आह्वान अभियान के मकसद पर विस्तार से बात की। संतों ने कहा कि गौ माता सिर्फ पशु नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति की आत्मा हैं। उनकी बातें सुनकर वहां मौजूद श्रद्धालुओं के मन में गौ माता के प्रति सेवा और समर्पण का भाव आया। पूरा मंदिर परिसर “जनम-जनम का नाता है, गाय हमारी माता है” के जयघोष से गूंज उठा और सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गौ रक्षा की शपथ ली। कार्यक्रम के आखिर में गौ सम्मान आह्वान अभियान से जुड़ी एक खास जिम्मेदारी सौंपते हुए वृंदावन से आई टोली ने गौ रक्षक सचिन पांडे को फरेंदा तहसील का प्रभारी बनाया। इस मौके पर संतों ने कहा कि सचिन पांडे लंबे समय से गौ सेवा में लगे हैं, इसलिए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है ताकि अभियान को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जा सके। इस दौरान मंदिर के पुजारी ओम प्रकाश पांडे समेत बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु मौजूद थे।