
बहराइच में भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष पर एक युवक को पीटने का आरोप लगा है। पयागपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को 21 साल के दलित युवक पर साथियों के साथ मिलकर हमला करने का आरोप है। पीड़ित की शिकायत पर शुक्रवार को पुलिस ने पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुरेश पासवान समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों में हुई थी कहासुनी पीड़ित दीपक राव ने अपनी शिकायत में बताया कि वह खुटेहना-गिलौला मार्ग से जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने उसकी गाड़ी रोक ली और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस मामले में नामजद सुरेश पासवान ने आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर सुरेश पासवान समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ धाराओं में केस दर्ज किया गया है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। सबूतों और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विधायक अजय सिंह ने शंकरपुर में जनचौपाल लगाई:ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं...
हर्रैया (बस्ती)। विधायक अजय सिंह ने हर्रैया के विकास और जन-सेवा की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। उन्होंने कहा कि 'हर द्वार तक सेवा, हर...








































