नयनसर में अघोषित बिजली कटौती से लोग बहुत नाराज हैं। भीषण गर्मी में रात-रात भर बिजली गुल रहने से आम जनता परेशान है। खासकर महिलाएं और बच्चों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। महुलानी नयनसर, फुलमनहा, लेहरा, बंजरहा और सोनबरसा जैसे कई गांवों के लोगों ने बिजली कटौती के खिलाफ शिकायत की है। उनका कहना है कि कोई ऐसी रात नहीं जब बिजली न कटती हो। बंजरहा सोनबरसा के समाजसेवी रविंद्र यादव ने बिजली कटौती पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बृजमनगंज सब स्टेशन के कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। महुलानी के प्रधान प्रतिनिधि महेश शर्मा ने कहा कि बिजली विभाग ग्रामीण इलाकों के साथ भेदभाव कर रहा है। रामशिला चौहान और अर्जुन प्रसाद का कहना है कि बिजली विभाग ने दिन का चैन और रात की नींद छीन ली है। काशीराम यादव, वीरेंद्र यादव, अर्जुन यादव, बबलू डॉक्टर और रिंकू वर्मा समेत कई लोगों ने भी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने बिजली कटौती रोकने और व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाते हैं बच्चे:जनता इंटर कॉलेज तक...
बस्ती के कप्तानगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत पोखरा में जनता इंटर कॉलेज तक पहुंचने का रास्ता बेहद खराब है। जिस उम्र में बच्चों के...





































