सिसवा नगरपालिका और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या बढ़ गई है। इमरजेंसी रोस्टिंग के नाम पर बार-बार बिजली काटी जा रही है। दिन हो या रात, शाम का व्यावसायिक समय हो या घरों में जरूरी काम का वक्त, किसी भी समय बिजली गुल हो जाती है। बिजली आने के बाद भी कई इलाकों में लो वोल्टेज रहता है। इससे पंखे, कूलर और दूसरे बिजली के उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि तय कटौती के अलावा अचानक होने वाली इमरजेंसी रोस्टिंग ने बिजली सप्लाई पर से भरोसा खत्म कर दिया है। शाम के समय बिजली कटौती से दुकानदारों का कारोबार असर पड़ रहा है। घरों में बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा के काम भी रुक रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में हालात और भी खराब बताए जा रहे हैं। एमएलसी प्रतिनिधि राजन विश्वकर्मा ने बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि शहर के लोग लगातार परेशान हैं। अगर इमरजेंसी कटौती और लो वोल्टेज में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो वे नगरवासियों के साथ धरने पर बैठेंगे। सिसवा बिजली उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर सत्यम गोंड ने बताया कि इमरजेंसी रोस्टिंग का समय विभाग तय करता है। लो वोल्टेज की समस्या पर उन्होंने कहा कि इसके सुधार के लिए विभाग कोशिश कर रहा है।
जौनपुर: लापता अधेड़ का धान के खेत में मिला शव, परिजनों...
जौनपुर
जौनपुर जनपद के रामपुर थाना क्षेत्र के सपही गांव निवासी लल्लन गौतम 56 का शव शनिवार सुबह साधीरनगंज बाजार के पास धान के खेत...




































