महराजगंज जिले की सोनौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह गांधी नगर में नाली की सफाई न होने से लोग परेशान हैं। नाली जाम होने के कारण गंदा पानी सड़क पर जमा हो गया है। कई जगहों पर सड़क और नाली के बीच फर्क नहीं दिख रहा है। नाली के ऊपर घास और झाड़ियां फैल गई हैं, जिससे पानी की निकासी पूरी तरह रुक गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से नाली की ठीक से सफाई नहीं हुई है। इस वजह से उसमें कूड़ा-कचरा और गंदगी जमा हो गई है। नालियां जाम होने से गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। जलभराव के कारण राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। जमा पानी से बदबू भी आ रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। लोगों को बीमारी फैलने की आशंका है। इस मामले में सभासद प्रतिनिधि पप्पू खान ने बताया कि उन्होंने नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों से नाली की सफाई को लेकर बात की है। उन्होंने अधिकारियों से मच्छररोधी दवा और नाली के आसपास उगी घास को हटाने के लिए दवा के छिड़काव की मांग भी की है। सोनौली नगर पंचायत के अध्यक्ष हबीब खान ने कहा कि संबंधित कर्मचारियों को साफ-सफाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही इलाके में मच्छररोधी दवा और घास खत्म करने वाली दवा का छिड़काव कराया जाएगा। स्थानीय निवासी पप्पू चौहान, नंदलाल चौहान, अजमल अंसारी, काशीनाथ गौड़, सुरेंद्र और सुग्रीव चौहान ने बताया कि सफाई व्यवस्था ठीक न होने से नाली का गंदा पानी जमा रहता है और बदबू आती है। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से नियमित सफाई कराने और पानी निकासी की व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट:लाठी-डंडे चले, महिला-पुरुष घायल;...
श्रावस्ती के गिलौला थाना क्षेत्र के भौसावा गांव में समय माता मंदिर के पास पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई।...





































