BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home देश कजरी तीज पर विभूतिनाथ मंदिर में उमड़ेगी भीड़, प्रशासन सतर्क:13 से 14...

कजरी तीज पर विभूतिनाथ मंदिर में उमड़ेगी भीड़, प्रशासन सतर्क:13 से 14 सितंबर तक भारी वाहनों का रूट बदला, सुरक्षा के खास इंतजाम

0
3
कजरी तीज पर विभूतिनाथ मंदिर में उमड़ेगी भीड़, प्रशासन सतर्क:13 से 14 सितंबर तक भारी वाहनों का रूट बदला, सुरक्षा के खास इंतजाम

श्रावस्ती के सिरसिया में विभूतिनाथ मंदिर में कजरी तीज पर्व पर श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भारी भीड़ आने की उम्मीद है। इसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार 13 सितंबर दोपहर 12 बजे से 14 सितंबर रात 8 बजे तक ट्रैफिक का रूट बदला जाएगा। भक्तों की सुरक्षा और ट्रैफिक को सही रखने के लिए कई रास्तों पर गाड़ियों का आना-जाना रोका या बदला गया है। बहराइच से भिनगा-सिरसिया होते हुए तुलसीपुर जाने वाली गाड़ियों को लक्ष्मणनगर चौराहा से तिलकपुर मोड़ की तरफ मोड़ा जाएगा। वहीं, तुलसीपुर से सिरसिया-भिनगा होते हुए बहराइच जाने वाली गाड़ियों को बलरामपुर, इकौना और गिलौला के रास्ते भेजा जाएगा। मथुरा बाजार से लक्ष्मणपुर-जोखवा होते हुए सिरसिया जाने वाली गाड़ियों को सिरसिया में घुसने नहीं दिया जाएगा। तालबघौड़ा से चिल्हरिया मोड़ होकर सिरसिया जाने वाली गाड़ियों को राजपुर मोड़ चौकी से आगे जाने की इजाजत नहीं होगी। चिल्हरिया मोड़ से भिनगा आने वाली गाड़ियों को राजपुर मोड़ चौकी से अण्टा तिराहा होते हुए भिनगा की तरफ मोड़ा जाएगा। तस्वीरों में देखें मेला… भखला पुल से भिनगा तक सड़क का एक हिस्सा भक्तों के लिए और दूसरा गाड़ियों के आने-जाने के लिए तय किया गया है। भक्तों की गाड़ियों के लिए 13 पार्किंग की जगह बनाई गई हैं। निरालानगर फायर सर्विस ग्राउंड के आगे किसी भी गाड़ी को जाने की इजाजत नहीं होगी। बलरामपुर की तरफ से आने वाली गाड़ियों को ग्राम पटखैली मस्जिद के आगे तय पार्किंग में खड़ा किया जाएगा। बाबा विभूतिनाथ मंदिर के मुख्य गेट से भक्तों को पैदल ही मंदिर में जाना होगा। ट्रैफिक के बदले हुए रूट से पुलिस, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और दूसरी इमरजेंसी सेवाओं की गाड़ियों को छूट मिलेगी। पुलिस ने भक्तों से तय पार्किंग और बदले हुए रूट की व्यवस्था मानने की अपील की है।