श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के परसोहना गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक महिला और उसके पति पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। हमले में घायल पति-पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पीड़िता ने चार लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। परसोहना गांव की किरन वर्मा पत्नी इंद्रजीत वर्मा ने पुलिस को बताया कि गांव के ही माता प्रसाद, जदी प्रकाश, राम फकीरे और मोहित दबंग किस्म के लोग हैं। किरन का आरोप है कि इन लोगों ने उसके करीब 200 यूकेलिप्टस के पेड़ काट दिए थे, जिसकी शिकायत उसने पहले थाने में दर्ज कराई थी। पीड़िता के अनुसार, इसी रंजिश के चलते 8 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 3:40 बजे विपक्षी हथियार और लाठी-डंडे लेकर आए। उन्होंने किरन को मारना-पीटना शुरू कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। जब किरन के पति इंद्रजीत वर्मा खेत से लौटे और उन्हें बचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। इस हमले में इंद्रजीत के हाथ और कान पर चोटें आई हैं। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। पीड़िता ने बताया कि हमलावर उन्हें जान से मारने की नीयत से आए थे और उसने पुलिस से चारों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ग्रेटर नोएडा में छात्र को नोटिस का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट,...
नई दिल्ली: सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा के एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वारा गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के द्वितीय वर्ष के छात्र अक्षत त्रिपाठी...






































