BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश महराजगंज जिला अस्पताल में फिर से शुरू हुई सीटी स्कैन:सुबह से शाम...

महराजगंज जिला अस्पताल में फिर से शुरू हुई सीटी स्कैन:सुबह से शाम तक जांच कराने पहुंचे मरीजों की लगी लंबी कतार

0
0

महराजगंज जिला अस्पताल में करीब एक महीने से बंद पड़ी सीटी स्कैन सेवा मंगलवार को फिर से शुरू हो गई। मशीन चालू होने की खबर मिलते ही जांच कराने के लिए मरीजों और उनके परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से लेकर शाम 6:20 बजे तक सीटी स्कैन केंद्र पर लोगों की लंबी कतार लगी रही। सीटी स्कैन सेवा बंद होने से मरीजों को जांच कराने में काफी दिक्कत हो रही थी। कई लोगों को निजी केंद्रों पर जाना पड़ रहा था, जिससे उन्हें ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे थे। अब जिला अस्पताल में मशीन दोबारा शुरू होने से मरीजों को काफी राहत मिली है। सीटी स्कैन इंचार्ज अनूप कुमार ने बताया कि लगभग एक महीने बाद मशीन को फिर से चालू किया गया है। मशीन शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में मरीज जांच कराने पहुंच रहे हैं। सुबह से लेकर शाम पांच बजे तक केंद्र पर लगातार भीड़ बनी रही। अस्पताल प्रशासन मरीजों की जांच प्रक्रिया को ठीक से चलाने की कोशिश कर रहा है। इसका मकसद है कि ज्यादा से ज्यादा मरीजों को समय पर सीटी स्कैन की सुविधा मिल सके।