बढ़नी में अखिल विश्व गायत्री परिवार की स्थानीय शाखा की ओर से एक दिवसीय युवा चेतना शिविर आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं को नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के साथ परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि युवा अपनी चेतना और क्षमताओं को सही दिशा दें तो समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। दीप प्रज्ज्वलन के साथ शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम का उद्घाटन गायत्री शक्तिपीठ सिद्धार्थनगर के ट्रस्टी अशोक कुमार त्रिपाठी, गायत्री शक्तिपीठ बढ़नी के प्रबंध ट्रस्टी डॉ. विशंभर सिंह, डॉ. स्वदेश भट्ट, कल्पना शुक्ला, संदीप जायसवाल और पंडित महादेव प्रसाद तिवारी ने किया। अतिथियों ने मां गायत्री, युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य और भगवती देवी शर्मा के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया। गुरु वंदना से शुरू हुआ कार्यक्रम शिविर की शुरुआत बलरामपुर महिला मंडल की मीरा मिश्रा की गुरु वंदना से हुई। इसके बाद युगगीत प्रस्तुत किया गया। आध्यात्मिक और प्रेरक प्रस्तुतियों ने युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को आत्मविकास और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। चेतना ही इंसान की सबसे बड़ी ताकत मुख्य वक्ता एमएलसी डिग्री कॉलेज, बलरामपुर के मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. स्वदेश भट्ट ने युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मानव और पशु के बीच सबसे बड़ा अंतर चेतना का है। युवाओं को अपनी चेतना को उच्चतम स्तर तक विकसित करने की जरूरत है, ताकि वे परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में प्रभावी योगदान दे सकें। योग और नारी उत्थान पर भी चर्चा कल्पना शुक्ला ने युवाओं को विभिन्न प्रेरक अभ्यास कराए। उन्होंने योग, नारी उत्थान और गायत्री परिवार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और सामाजिक सरोकारों से जुड़ने का आह्वान किया गया। राष्ट्र निर्माण में आगे आने की अपील नगर पंचायत बढ़नी के अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने पर जोर दिया। शिविर में नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संदेश भी प्रमुखता से दिया गया। अतिथियों का किया गया सम्मान वरिष्ठ पत्रकार हाडा विकास सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि का तिलक लगाकर और गायत्री महामंत्र अंकित उत्तरीय ओढ़ाकर स्वागत किया। अन्य विशिष्ट अतिथियों को भी गायत्री मंत्र की पट्टिका और बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में अजय प्रताप गुप्ता, रमेश अग्रहरि, राम सूरत यादव, केदार गुप्ता, शंभू त्रिपाठी, धर्मेंद्र गुप्ता, राम सुंदर चौरसिया, राजनाथ, लक्ष्मण प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद आचार्य, जग्गीराम राही, कमल मित्तल, विश्वनाथ अग्रवाल और ध्रुव चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सहयोग किया।
युवा चेतना शिविर में गूंजा नशामुक्ति का संदेश:बढ़नी में गायत्री परिवार ने युवाओं को दिखाई जिम्मेदारी की राह; चेतना को उच्च स्तर तक विकसित करने का आह्वान