BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश लोक सेवा फाउंडेशन ने गरीब परिवारों को राशन बांटा:दौलतपुर में चावल, दाल,...

लोक सेवा फाउंडेशन ने गरीब परिवारों को राशन बांटा:दौलतपुर में चावल, दाल, तेल समेत दैनिक उपयोग की दी सामग्री

बहराइच के दौलतपुर में 2 अक्टूबर को लोक सेवा फाउंडेशन ने छह गरीब परिवारों को राशन बांटा। यह कार्यक्रम फाउंडेशन के दौलतपुर कार्यालय पर हुआ। वितरण के दौरान चावल, दाल, तेल, मसाले, सब्जी, हल्दी, मिर्च, धनिया और नमक जैसी रोजमर्रा की खाद्य सामग्री दी गई। आर्थिक रूप से परेशान परिवारों को इससे काफी मदद मिली। राशन पाने वालों में जगतापुर के शब्बीर अली, गुलरिहा जगतापुर के जाहिद अली, दौलतपुर बाजार के मेड़ई कौलिक, बरूही की एक विधवा महिला और दौलतपुर सईन पुरवा के अब्दुल अजीज शामिल थे। इस मौके पर फाउंडेशन के फाउंडर बृजेश निषाद ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। संस्था आगे भी ऐसे प्रयास करती रहेगी।

संबंधित खबरें