BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश राप्ती का जलस्तर बढ़ा, मल्हीपुर-भिनगा मार्ग पर कटान शुरू:पेट्रोल पंप से 100...

राप्ती का जलस्तर बढ़ा, मल्हीपुर-भिनगा मार्ग पर कटान शुरू:पेट्रोल पंप से 100 मीटर आगे सड़क किनारे कटान, प्रशासन ने ईंट भरी बोरियों से शुरू किया बचाव कार्य

मल्हीपुर थाना क्षेत्र में राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से मल्हीपुर-भिनगा मार्ग पर कटान का खतरा बढ़ गया है। शिकारी भारत पेट्रोल पंप से करीब 100 मीटर आगे सड़क किनारे कटान शुरू हो गया है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया है। कटान वाली जगह पर पानी के तेज बहाव को रोकने के लिए बोरियों में ईंट भरकर लगाई जा रही है। प्रशासन की टीम मौके पर निगरानी कर रही है। लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण सड़क पर खतरा बना हुआ है। मल्हीपुर-भिनगा मार्ग दो लेन का मुख्य रास्ता है। यह मार्ग जमुनहा को भिनगा से जोड़ता है और रोजाना बड़ी संख्या में लोग इससे आवागमन करते हैं। कटान बढ़ने पर यातायात प्रभावित हो सकता है। राप्ती के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन ने बचाव कार्य जारी रखा है। आसपास के ग्रामीण भी सड़क की स्थिति को लेकर चिंतित हैं।

संबंधित खबरें
Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat