श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में तहसील कार्यालय के सामने एक मोटरसाइकिल और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान शिकारी गांव के राजेश पुत्र बाबूलाल और रजा पुत्र संदीप के रूप में हुई है। ये दोनों मोटरसाइकिल से वीरगंज बाजार जा रहे थे, तभी वीरगंज की तरफ से आ रही पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। टक्कर के बाद पिकअप चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने पिकअप को तहसील परिसर में खड़ा कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें
›
श्रावस्ती के दर्जनों गांवों में बिजली ठप:कई दिनों से लोग परेशान, जेई बोले- जल्द ठीक होगी सप्लाई
›
बस्ती में 19 महीने गैरहाजिर रोडवेज-चालक बर्खास्त:विभाग को 62.13 लाख का नुकसान, नोटिस के बाद भी जांच में नहीं हुआ शामिल
›
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा से पहले मंदिर की सात मूर्तियां खंडित
›
बिशेश्वरगंज-इकौना मार्ग से ठाकुर पूरवा जाने वाला खड़ंजा डूबा,:घुटनों तक पानी में होकर गुजरने को मजबूर स्कूली बच्चे और ग्रामीण
संबंधित खबरें











































