BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश छेदीपुरवा में दूसरे दिन भी लगा स्वास्थ्य शिविर:मल्हीपुर अधीक्षक के निर्देश पर...

छेदीपुरवा में दूसरे दिन भी लगा स्वास्थ्य शिविर:मल्हीपुर अधीक्षक के निर्देश पर हुई जांच, मरीजों को मिली निशुल्क दवाएं

0
0

श्रावस्ती जनपद के छेदीपुरवा गांव में लगातार दूसरे दिन भी स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। यह शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर के अधीक्षक डॉक्टर रविंद्र सोनकर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लगाया। इसमें ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में बुखार, सर्दी-जुकाम, पेट दर्द और मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच की गई। उन्हें निशुल्क दवाएं भी दी गईं। टीम ने ग्रामीणों को स्वच्छ पानी पीने, मच्छरों से बचाव और साफ-सफाई के प्रति जागरूक भी किया। स्वास्थ्य टीम में चिकित्सक दिवाकर सिंह, एमओ राम कुमार, पकज शर्मा, फार्मासिस्ट परिपुणा नंद जायसवाल और एलटी ओम प्रकाश समेत अन्य स्टाफ मौजूद था।