BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बुजुर्ग से मारपीट, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज:बकरियां चराने को लेकर...

बुजुर्ग से मारपीट, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज:बकरियां चराने को लेकर हुआ विवाद, खेत में लात-मुक्कों और डंडे से पीटा; पुलिस कर रही कार्रवाई

0
3

श्रावस्ती जिले के हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र में 76 साल के एक बुजुर्ग से मारपीट का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर इस मामले में केस दर्ज किया गया है। ताल पुरवा गलगल कोटिया गांव के रहने वाले बुजुर्ग त्रिभुवन ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। बुजुर्ग के मुताबिक, यह विवाद बकरियां चराने को लेकर शुरू हुआ था। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने अपनी फसल को नुकसान पहुंचाने का विरोध किया, तो खेत में ही उनके साथ लात-मुक्कों और डंडे से मारपीट की गई। इससे वह घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। घायल बुजुर्ग त्रिभुवन का इलाज जिला अस्पताल भिनगा में कराया गया। उन्होंने इस मामले में पहले ऊंचे अधिकारियों को शिकायत भी की थी। बाद में कोर्ट के आदेश पर हरदत्तनगर गिरंट थाने में संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। हरदत्तनगर गिरंट के थाना प्रभारी महिमा नाथ उपाध्याय ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जरूरी कार्रवाई की जा रही है।