BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश नरखोरिया की सड़कों पर 2 फीट पानी भरा, आवाजाही ठप:ग्रामीणों और स्कूली...

नरखोरिया की सड़कों पर 2 फीट पानी भरा, आवाजाही ठप:ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को परेशानी, कस्तूरबा विद्यालय और बाजार भी प्रभावित


बस्ती जिले के रामनगर विकासखंड की नरखोरिया ग्राम पंचायत में सड़कों पर करीब दो फीट पानी भरा है, जिससे गांव का संपर्क टूट गया है। 5000 की आबादी वाले लोगों को दो फीट पानी से होकर आना-जाना पड़ रहा है। नरखोरिया गांव के दुल्हन पुरवा में जाने वाले खड़ंजे पर भी पानी भरा है। स्कूली बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है। नरखोरिया चौराहे से गांव के रास्ते पर भी जलभराव है। यहीं कस्तूरबा आवासीय विद्यालय, जूनियर स्कूल, प्राथमिक विद्यालय और साप्ताहिक बाजार लगता है। पानी भरने से बाजार अब चौराहे पर शिफ्ट हो गया है। राजकिशोर, संजय साहू, रिबई, निसार, अन्नु, दीपू, अनिल सिंह, प्रदीप सहित ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द समस्या हल करने की मांग की है। खंड विकास अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि जानकारी मिल गई है और जल्द ही पानी निकासी का इंतजाम होगा।

संबंधित खबरें