BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश गांधी जयंती पर सिटीजन फोरम ने दी श्रद्धांजलि:जिला परिषद मार्केट में गांधी...

गांधी जयंती पर सिटीजन फोरम ने दी श्रद्धांजलि:जिला परिषद मार्केट में गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, सत्य-अहिंसा और स्वच्छता के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

0
2

गांधी जयंती पर सिटीजन फोरम ने जिला परिषद मार्केट में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने श्रद्धांजलि सभा की। फोरम अध्यक्ष और जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज के प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। डॉ. बलराम भट्ट ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सामाजिक समरसता को अपने जीवन का आधार बनाया था। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा देने में पूरी तरह प्रासंगिक हैं। उन्होंने बताया कि गांधी जयंती सिर्फ उन्हें याद करने का दिन नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को अपने आचरण में उतारने का संकल्प लेने का अवसर है। इस मौके पर फोरम के उपाध्यक्ष डॉ. घनश्याम शर्मा, सचिव डॉ. शांति शरण मिश्र, शमशुल हुदा खान, हमीदुल्लाह खान, सुनील मिश्रा, डॉ. ओमप्रकाश श्रीवास्तव, आशुतोष शुक्ला, पशुपतिनाथ तिवारी, वरुण त्रिपाठी, जवाहरलाल साहू, बृजेंद्र नाथ त्रिपाठी, अखिलेश्वर राव, जगदीश नारायण शर्मा और अमरीश पटेल समेत कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

संबंधित खबरें