BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश सरकारी जमीन पर पेड़ कटान की सूचना देने पर मारपीट:श्रावस्ती में मंसाराम...

सरकारी जमीन पर पेड़ कटान की सूचना देने पर मारपीट:श्रावस्ती में मंसाराम समेत 4 लोग घायल, दो जिला अस्पताल रेफर

0
11

श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र के कैलाशपुर इमरानपुरवा गांव में सरकारी जमीन पर लगे पेड़ों की कटाई को लेकर विवाद हुआ। मंसाराम ने इसकी सूचना लेखपाल को दी थी, जिसके बाद विपक्षियों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि शनिवार को विपक्षियों ने मंसाराम और उनकी पत्नी रामावती के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट की गई। बीच-बचाव करने आए मंसाराम के साले अशोक कुमार और दामाद विजय कुमार को भी पीटा गया। इस घटना में मंसाराम, रामावती, अशोक कुमार और विजय कुमार घायल हो गए। उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। रामावती ने थाना इकौना में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित खबरें
Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat