BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश परसरामपुर में विधायक अजय सिंह ने 'सेवा सेतु' शिविर शुरू:5 दिनों तक...

परसरामपुर में विधायक अजय सिंह ने 'सेवा सेतु' शिविर शुरू:5 दिनों तक चलेंगे शिविर, गर्भवती माताओं की गोद भराई और पोषण सामग्री बांटी


हर्रैया विधानसभा के परसरामपुर मंडल में शनिवार को विधायक अजय सिंह ने 5 दिन के ‘सेवा सेतु’ शिविरों का उद्घाटन किया। ये 3 से 7 अक्टूबर 2026 तक चलेंगे। विधायक अजय सिंह ने शिविर में लगे सरकारी स्टॉलों का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इस मौके पर विधायक ने गर्भवती माताओं की गोद भराई की। कुपोषित बच्चों को पोषण किट और किसानों को अच्छे बीज भी दिए गए। विधायक अजय सिंह ने कहा कि पीएम मोदी और यूपी सरकार का लक्ष्य है कि विकास का लाभ हर गरीब तक पहुंचे। इन शिविरों से लोगों को एक ही जगह सभी सरकारी सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, भाजपा मंडल अध्यक्ष, बीडीओ, ग्राम प्रधान, भाजपा कार्यकर्ता, विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat