BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश रुधौली में बहुउद्देशीय सेवा शिविर आयोजित:ब्लाक सभागार में गन्ना समिति अध्यक्ष ने...

रुधौली में बहुउद्देशीय सेवा शिविर आयोजित:ब्लाक सभागार में गन्ना समिति अध्यक्ष ने दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी


बस्ती के रुधौली ब्लाक सभागार में शनिवार को एक बहुउद्देशीय सेवा शिविर लगाया गया। इसमें गन्ना सहकारी समिति गोविंद नगर के अध्यक्ष पुष्करादित्य सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। सिंह ने कहा कि सरकार का मकसद पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आलोक चौधरी ने बताया कि ऐसे शिविरों से ग्रामीणों को एक ही जगह पर कई सुविधाएं मिलती हैं। शिविर में कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत, आजीविका मिशन, समाज कल्याण, पशुपालन और बाल विकास समेत कई विभागों के स्टाल लगे थे। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सुजीत सोनी, राकेश शर्मा, राजू पांडेय, राजकुमार सोनी, रत्नाकर पांडेय और गोपाल सिंह समेत कई अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat