श्रावस्ती जिले के दीकौली ग्राम सभा में एक संकरा रास्ता स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन गया है। यह रास्ता सोनवा थाना और गिलौला ब्लॉक के अंतर्गत आता है। रास्ते के दोनों किनारों पर नालियां बनी हुई हैं, जिससे लोगों का आना-जाना मुश्किल हो जाता है। इन नालियों से हमेशा बदबू आती रहती है और मच्छरों का प्रकोप भी बना रहता है। थोड़ी सी भी बारिश होने पर पूरा रास्ता कीचड़ से भर जाता है। ऐसे में लोगों का यहां से निकलना दूभर हो जाता है। छोटे बच्चों को तो घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है, क्योंकि कदम रखते ही उनके पैर कीचड़ में धंस जाते हैं। स्थानीय निवासी राम कुमार, अशोक, उमेश, राजन और रविंद्र जैसे कई लोगों ने बताया कि उन्हें इस रास्ते से आने-जाने में काफी परेशानी होती है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की है।
दीकौली में संकरे रास्ते से लोग परेशान:दोनों ओर नालियां, दुर्गंध और मच्छर का प्रकोप; बारिश में कीचड़ से बच्चों को दिक्कत