
बहराइच के मटेरा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सरकारी स्कूल को निशाना बनाया है। रिसिया विकासखंड के मोहरबा ग्राम पंचायत स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय लखैया से लाखों रुपये का सामान चोरी हो गया। जानकारी के अनुसार, 5 सितंबर को दोपहर करीब ढाई बजे स्कूल बंद होने के बाद सभी कमरों में ताले लगाए गए थे। रविवार की छुट्टी के बाद 7 सितंबर की सुबह करीब 7 बजकर 40 मिनट पर जब विद्यालय खोला गया, तब चोरी का पता चला। चोरों ने स्मार्ट क्लास-6 और स्मार्ट क्लास-7 के ताले तोड़े। उन्होंने ऑफिस में रखे बक्से को भी निशाना बनाया। स्कूल से 2 स्मार्ट टीवी, 6 सीलिंग फैन और अन्य कीमती सामान गायब मिले हैं। विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक हरिओम ने मटेरा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने जल्द कार्रवाई और चोरी हुए सामान को बरामद करने की मांग की है।
उपजिलाधिकारी उतरौला व क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना...
*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में *उपजिलाधिकारी उतरौला श्री योगेन्द्र शरण...




















































