BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश इकौना के सीता द्वार मंदिर में भंडारा:महंत संतोष दास तिवारी ने साधु-संतों...

इकौना के सीता द्वार मंदिर में भंडारा:महंत संतोष दास तिवारी ने साधु-संतों और श्रद्धालुओं को कराया भोजन

0
0

श्रावस्ती जनपद के इकौना तहसील स्थित सीता द्वार मंदिर परिसर में इस साल भी कन्हैया जन्माष्टमी के मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर के महंत पंडित संतोष दास तिवारी ने यह भंडारा आयोजित किया। इसमें साधु-संतों, गरीबों और श्रद्धालुओं को भोजन कराकर प्रसाद बांटा गया। भंडारे में शामिल होने के लिए आसपास के गावों के साथ-साथ दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और साधु-संतों की भीड़ दिखी। पूरा परिसर भक्तिमय माहौल से गूंजता रहा। पंडित संतोष दास तिवारी ने बताया कि कन्हैया जन्माष्टमी के बाद हर साल उनकी ओर से भंडारे का आयोजन किया जाता है। यह कार्यक्रम कई सालों से लगातार हो रहा है। इसमें जरूरतमंदों, साधु-संतों और श्रद्धालुओं को भोजन व प्रसाद कराया जाता है। इस साल भी जन्माष्टमी को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखा, जिसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here