BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज न्यायमूर्ति द्वारा जिला कारागार का किया निरीक्षण

न्यायमूर्ति द्वारा जिला कारागार का किया निरीक्षण

बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

न्यायमूर्ति ने महिला बन्दियों को फल एवं उपहार वितरित कर जाना कुशलक्षेम

और पढ़ें
› बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना को0 उतरौला क्षेत्रान्तर्गत डीसीएम पर लदा हुआ भारी मात्रा में अवैध पटाखा किया गया बरामद* › थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का किया गया सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद* › क्षेत्राधिकारी ललिया द्वारा थाना महराजगंज तराई परिसर में आगामी त्योहार दुर्गा पूजा (नवरात्रि) व दशहरा के संबंध में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई* › पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा श्री अशोक कुमार द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मनकापुर जनपद गोण्डा में जनसुनवाई कर शिकायतों को सुना गया एवं निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।*

श्रावस्ती। माननीय न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय, इलाहाबाद श्रीमती गरिमा प्रसाद द्वारा द्वारा जिला कारागार श्रावस्ती का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान *जिलाधिकारी श्रावस्ती श्रीमती अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती अल्का पांडेय, सिविल जज (सीनियर डिवीज़न) विनीत यादव, जेल अधीक्षक राजकुमार, डिप्टी जेलर अवधेश प्रसाद राय सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान महोदया द्वारा कारागार में निरुद्ध बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई तथा विभिन्न बैरकों में जाकर बंदियों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना गया। बंदियों द्वारा बताई गई समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समुचित निस्तारण हेतु जेल अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान रसोईघर, खाद्यान्न स्टोर, महिला बैरक, पुरुष बैरक, किशोर बैरक एवं अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों द्वारा कारागार परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, बंदियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा उन्हें निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।न्यायमूर्ति द्वारा महिला बन्दियों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना गया तथा उन्हें फल एवं उपहार वितरित किए गए।

संबंधित खबरें
पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा श्री अशोक कुमार द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मनकापुर जनपद गोण्डा में जनसुनवाई कर शिकायतों को सुना गया एवं निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।* और पढ़ें
Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat