और पढ़ें
›
श्रावस्ती में हम एक हज़ार पोल अपने पैसे से ख़रीदकर देने को तैयार हैं 24 घंटे के अंदर श्रावस्ती के सभी गांवों मे विद्युत व्यवस्था बहाल हो,वरना जनता के साथ सड़कों पर उतरेंगे* : *मसूद आलम खान
›
श्रावस्ती में हम एक हज़ार पोल अपने पैसे से ख़रीदकर देने को तैयार हैं 24 घंटे के अंदर श्रावस्ती के सभी गांवों मे विद्युत व्यवस्था बहाल हो,वरना जनता के साथ सड़कों पर उतरेंगे* : *मसूद आलम खान
›
बाजरे के खेत में विशाल अजगर निकलने से मचा हड़कंप
›
बछिया को स्कॉर्पियो से कुचलने के मामले में मुकदमा दर्ज
श्रावस्ती, 23 सितम्बर, 2026। सू0वि0। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन के दौरान आमजन की विभिन्न समस्याओं को सुना। इस दौरान कई फरियादियों द्वारा भूमि कब्जा, राशन, पारिवारिक विवाद जैसी अन्य 15 शिकायतें प्राप्त हुई। जिस पर जिलाधिकारी ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही फोन द्वारा त्वरित और प्रभावी समाधान के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी और संतुष्टिपरक ढंग से किया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
संबंधित खबरें