BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश रोहिण नदी में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत:वन विभाग से रेस्क्यू की...

रोहिण नदी में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत:वन विभाग से रेस्क्यू की मांग, टीम जल्द मौके पर पहुंचेगी

0
0

महराजगंज जिले के नौतनवा ब्लॉक क्षेत्र के रतनपुर में रोहिण नदी में एक मगरमच्छ दिखाई देने से आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग नदी किनारे जमा हो गए। उसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें वह नदी के पानी में दिख रहा है। नदी में मगरमच्छ होने की खबर फैलते ही ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया। लोगों ने नदी के पास जाना बंद कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि मगरमच्छ के दिखने से नदी किनारे रहने वाले लोगों और उनके पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तुरंत मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ की निगरानी और उसे पकड़ने की मांग की है। शशांक सिंह, प्रियंका यादव, सतीश सिंह, कमल यादव और नसीम सिद्दीकी जैसे ग्रामीणों ने बताया कि इस खबर से लोगों में भय है। उन्होंने कहा कि मगरमच्छ के कारण लोग नदी के पास जाने से डर रहे हैं, खासकर नदी किनारे रहने वाले परिवार अपने बच्चों और मवेशियों को लेकर सावधान हैं। इस मामले की जानकारी वन विभाग को भी दी गई है। वन क्षेत्र के फॉरेस्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से रोहिण नदी में मगरमच्छ देखे जाने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीम जल्द ही मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ने का अभियान चलाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि अगर मगरमच्छ दिखाई दे तो उसके पास न जाएं और उसे पकड़ने या भगाने की कोशिश न करें। तुरंत वन विभाग को बताएं।