BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home महराजगंज योग और प्राणायाम से सधेगा विद्यार्थियों का मानसिक स्वास्थ्य: विशाल कसौधन

योग और प्राणायाम से सधेगा विद्यार्थियों का मानसिक स्वास्थ्य: विशाल कसौधन

0
8

रिपोर्ट:विशाल कसौधन। निचलौल (महराजगंज): सरस्वती देवी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की इकाई ‘आचार्य रजनीश’ के तत्वावधान और को-करिकुलर गतिविधि के तहत बीए/बीएससी/बीकॉम तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए शारीरिक शिक्षा एवं योग की विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना था। योगाभ्यास सत्र के दौरान मुख्य प्रशिक्षक विशाल कसौधन ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम और ध्यान की विविध विधियों का व्यावहारिक अभ्यास कराया। उन्होंने सही मुद्रा, श्वास-प्रश्वास की प्रक्रिया और अभ्यास के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षक ने बताया कि नियमित योग न केवल शरीर को ऊर्जावान और रोगमुक्त रखता है, बल्कि एकाग्रता, आत्मविश्वास और मानसिक अनुशासन को भी बढ़ाता है। आज की तनावपूर्ण जीवनशैली में बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए योग को दिनचर्या में शामिल करना बेहद ज़रूरी है।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय EAEC की अध्यक्षा पल्लवी ने भी विद्यार्थियों के साथ योगाभ्यास में सहभागिता की। एनएसएस के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से इस प्रकार की गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं। सत्र के समापन पर सभी छात्र-छात्राओं ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।