BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश नानपारा थोक सब्जी मंडी नए कृषि मंडी परिसर में शिफ्ट:उपजिलाधिकारी ने किया...

नानपारा थोक सब्जी मंडी नए कृषि मंडी परिसर में शिफ्ट:उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, 25 साल बाद व्यापारियों ने शुरू किया कारोबार

0
6


बहराइच के नानपारा में 25 साल से मिहिपुरवा रोड पर चल रही थोक सब्जी मंडी बुधवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति के नए परिसर में शिफ्ट हो गई। सब्जी आढ़तियों ने नए मंडी स्थल पर बैठकर थोक कारोबार शुरू कर दिया है। नानपारा के एसडीएम प्रकाश सिंह ने 25 साल से मंडी समिति के बाहर चल रही इस सब्जी मंडी को हटाने के लिए कड़ा रुख अपनाया था। उन्होंने मंडी सचिव सचिन कुमार को निर्देश दिए थे कि तय तारीख तक मंडी को नए कृषि मंडी परिसर में शिफ्ट किया जाए। एसडीएम ने बताया कि सब्जी व्यापारियों की सुरक्षा और साफ-सफाई को लेकर अक्सर शिकायतें मिलती थीं। इसे देखते हुए सभी थोक सब्जी विक्रेताओं को नए कृषि उत्पादन मंडी समिति में शिफ्ट किया गया है। यहां पहले से बनी 20 दुकानों में व्यापारियों ने काम शुरू कर दिया है, और 10 दुकानें और बनवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यहां सड़क, साफ-सफाई, बिजली और सुरक्षा समेत सभी जरूरी सुविधाएं दी जाएंगी। व्यापारियों को हर संभव मदद मिलेगी। पत्रकारों ने व्यापारियों से बात की। व्यापारी मुन्ना रायनी ने बताया कि वे मंडी के शिफ्ट होने से संतुष्ट हैं, लेकिन कुछ और सुविधाओं की जरूरत है। उन्होंने दो छूटे हुए व्यापारियों के लिए भी दुकान बनवाने की मांग की। शकील अहमद ने कहा कि वे यहां अच्छा महसूस कर रहे हैं, जबकि दारा अंसारी ने कुछ समस्याएं दूर करने और चबूतरा अलॉट करने की बात कही।