BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home देश श्रावस्ती में जमीन विवाद को लेकर मारपीट दो घायल:चार लोगों के खिलाफ...

श्रावस्ती में जमीन विवाद को लेकर मारपीट दो घायल:चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, पत्नी को गंभीर चोटें आईं

0
3
श्रावस्ती में जमीन विवाद को लेकर मारपीट दो घायल:चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, पत्नी को गंभीर चोटें आईं

श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के परसोहना गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने इंद्रजीत वर्मा की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंद्रजीत वर्मा ने अपनी शिकायत में बताया कि माता प्रसाद, जड़ी प्रकाश, राम फकीरे और सुनीता उनके घर में घुस आए। उन्होंने इंद्रजीत के साथ मारपीट की। जब उनकी पत्नी किरन वर्मा बीच-बचाव करने आईं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट की। किरन वर्मा को गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गईं। शिकायतकर्ता के मुताबिक, यह विवाद जमीन और यूकेलिप्टस के पेड़ काटने को लेकर चल रहा था। इंद्रजीत ने यह भी आरोप लगाया कि बीच-बचाव करने पर उनके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की गई। उनकी घायल पत्नी किरन वर्मा का इलाज बहराइच में चल रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इस मामले की जांच उपनिरीक्षक सूरज कुमार गोंड को सौंपी गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।