BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बहोरवा में बुजुर्ग की मौत:दैनिक भास्कर की खबर के बाद स्वास्थ्य टीम...

बहोरवा में बुजुर्ग की मौत:दैनिक भास्कर की खबर के बाद स्वास्थ्य टीम पहुंची, 75 लोगों की जांच कर दवाएं दीं

0
1

जमुनहा के बहोरवा गांव के मजरा नौशहरा में एक बुजुर्ग की संदिग्ध बुखार से मौत और दर्जनों लोगों के बीमार होने की खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। दैनिक भास्कर में खबर छपने के बाद बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम ने करीब 70 से 75 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। बुखार से पीड़ित लोगों की जांच कर उन्हें जरूरत के अनुसार दवाएं भी दी गईं। स्वास्थ्य टीम में डॉ. सालिम मसूद, फार्मासिस्ट राजू खान और एलटी अरुण कुमार शामिल थे। टीम ने ग्रामीणों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। साथ ही लोगों को साफ-सफाई रखने और बुखार होने पर तुरंत इलाज कराने की सलाह भी दी। गांव में स्वास्थ्य टीम के पहुंचने से ग्रामीणों ने राहत महसूस की। ग्रामीणों ने पहले बुखार से पीड़ित लोगों की जांच और इलाज की मांग की थी। यह पूरी कार्रवाई सीएचसी अधीक्षक डॉ. सोनकर के निर्देश पर की गई।