बस्ती के परसरामपुर में पुलिस ने एक आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शादी का झांसा देकर एक महिला से 3 साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया था। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। परसरामपुर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने रवींद्र मौर्या को 9 सितंबर 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे कोहराए रतनपुर मोड़ से पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी रवींद्र मौर्या पुत्र राम सजीवन मौर्या, निवासी उड़गईया, थाना छावनी, जनपद बस्ती है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया। घटना 8 सितंबर 2026 की है। परसरामपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि रवींद्र मौर्या ने पिछले करीब 3 साल से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब आरोपी शादी करने से इनकार कर रहा है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने शिकायत करने की बात कही, तो रवींद्र मौर्या ने उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर परसरामपुर थाने में तुरंत केस नंबर 285/2026, धारा 69, 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने मामला दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस टीम में उपनिरीक्षक राजेश प्रसाद और हेड कांस्टेबल विशाल यादव शामिल थे।
श्रावस्ती के लक्ष्मणपुर में जन्माष्टमी पर प्रसाद वितरण:कृष्णा नगर और ठाकुरद्वारा...
श्रावस्ती जिले के लक्ष्मणपुर बाजार में जन्माष्टमी के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कृष्णा नगर और ठाकुरद्वारा मंदिर में...







































