BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश सीताद्वार मंदिर में कन्हैया छठी का आयोजन:इकौना में 2 हजार श्रद्धालु पहुंचे,...

सीताद्वार मंदिर में कन्हैया छठी का आयोजन:इकौना में 2 हजार श्रद्धालु पहुंचे, प्रसाद भी ग्रहण किया

0
5

श्रावस्ती के इकौना क्षेत्र में स्थित सीताद्वार मंदिर परिसर में कन्हैया छठी का आयोजन धूमधाम से किया गया। मंदिर के महंत पंडित संतोष दास तिवारी के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में करीब 2 हजार श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से ही सीताद्वार मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर में तैयार प्रसाद और भोजन साधु-संतों, गरीबों और जरूरतमंदों में बांटा गया। कई लोगों को भोजन भी कराया गया। महंत पंडित संतोष दास तिवारी ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद कन्हैया की छठी मनाने की परंपरा है। इसी परंपरा के तहत यह आयोजन पिछले 21 सालों से लगातार किया जा रहा है। कन्हैया छठी के मौके पर पूरे मंदिर परिसर में खुशी का माहौल रहा। सुबह से शाम तक श्रद्धालु मंदिर पहुंचते रहे। सीताद्वार मंदिर से सनातन धर्म की कई धार्मिक आस्थाएं जुड़ी हैं, जिसके कारण यहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं।