BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश नाबालिगों के शोषण मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार:सोनवा में फरार होने की...

नाबालिगों के शोषण मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार:सोनवा में फरार होने की फिराक में थे आरोपी, पुलिस ने दबोचा

0
3

सोनवा पुलिस ने आर्केस्ट्रा और डांस पार्टियों में नाबालिग लड़कियों के शोषण के मामले में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशों पर की गई। आरोपियों की पहचान असलम पुत्र अब्दुल रहमान और मारुफ पुत्र मुर्रे के रूप में हुई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी गिलौला-लक्ष्मनगर मार्ग पर गन्ना काटा मील के पास एक किराए के मकान में रह रहे थे और वहां से भागने की फिराक में थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उनकी पहचान असलम और मारुफ के रूप में हुई। दोनों आरोपियों को उनके अपराध की जानकारी दी गई और मु0अ0सं0 151/2026 धारा 143(5) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। यह मामला 4 सितंबर 2026 का है। उस दिन एएचटी/विशेष किशोर पुलिस इकाई की समीक्षा बैठक में मिले निर्देशों के बाद एनजीओ की एक संयुक्त टीम डांस पार्टियों और आर्केस्ट्रा की पहचान कर रही थी। इसी दौरान सोनवा थाना क्षेत्र में गन्ना काटा मील के पास एक मकान में महाराष्ट्र से दो नाबालिग लड़कियों को डांस पार्टी में काम कराने के लिए लाए जाने की जानकारी मिली। सूचना पर पुलिस और एनजीओ की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और दोनों नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित बचाया। लड़कियों ने बताया कि उन्हें महाराष्ट्र से बहला-फुसलाकर यहां लाया गया था।