
बाबा बागेश्वरनाथ मंदिर परिसर में बुधवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम संजय पांडेय और सीओ हर्षिता तिवारी ने की। इस दौरान थानाध्यक्ष दीपक सिंह समेत क्षेत्र के मान्य नागरिक और मंदिर से जुड़े पदाधिकारी शामिल रहे। बैठक में आने वाली कजरी तीज कांवर यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर चर्चा हुई। एसडीएम संजय पांडेय ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अर्जुन पुरवा चौराहे तक बैरिकेडिंग लगाई जाएगी। रात से ही इस रास्ते पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। वहीं, पयागपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को भी तय जगह पर रोक दिया जाएगा, ताकि मंदिर परिसर और आसपास के रास्तों पर भीड़ और जाम न लगे। सीओ हर्षिता तिवारी ने पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था के लिए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोजन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जाएगा। बैठक में महंत दिनेश भारती, बिजली विभाग के जेई दीपेंद्र कुमार, बीपीएम अनुपम शुक्ल, डॉ. शरद भारती सहित मंदिर से जुड़े लोग, पुलिसकर्मी और क्षेत्र के मान्य नागरिक मौजूद थे। अधिकारियों ने सभी से सहयोग करने की अपील की।
एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर चाइनीज लहसुन पकड़ा:महराजगंज में 1296 किलो...
महराजगंज जिले में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने बड़ी कार्रवाई की है। निचलौल इलाके के तिलबारी गांव के पास 1296 किलोग्राम चाइनीज लहसुन पकड़ा...








































