महराजगंज के आनंद नगर स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में 9 सितंबर 2026, बुधवार को संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता हुई। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ ने आयोजित की थी। इस अवसर पर संस्कृत गीत प्रतियोगिता और संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्कृत गीत प्रतियोगिता में लिटिल फ्लावर स्कूल की सौम्या यादव पहले स्थान पर रहीं। इसी स्कूल की वैष्णवी अग्रहरि दूसरे और ऑलमाइटी पब्लिक इंटर कॉलेज की तूबा बानो तीसरे स्थान पर रहीं। सांत्वना पुरस्कार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की वैश्वीकरण चौरसिया, लुंबिनी संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की श्रद्धा पांडे और गरिमा पंचायत इंटर कॉलेज परतावल को मिला। संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज के आदित्य यादव ने पहला स्थान हासिल किया। इसी कॉलेज की नित्या शर्मा दूसरे और रिद्धि विश्वकर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। सांत्वना पुरस्कार लिटिल फ्लावर स्कूल की अनुप्रिया, दिग्विजय नाथ इंटर कॉलेज की अनुष्का शर्मा और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की संगम को दिए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि संस्कृत में ज्ञान-विज्ञान के मूल तत्व मौजूद हैं। इन्हें जानने के लिए हमें संस्कृत पढ़नी होगी। उन्होंने कहा कि संस्कृत में छिपे ज्ञान को दुनिया के सामने लाकर ही भारत विश्वगुरु बन सकता है। शर्मा ने छात्रों से कहा कि वे किसी भी स्कूल या विषय में पढ़ते हों, लेकिन संस्कृत जरूर पढ़ें। संस्कृत पढ़ने से रोजगार के साथ सम्मान भी मिलेगा। विशिष्ट अतिथि और संस्कृत पाठशालाएं गोरखपुर मंडल के उप निरीक्षक डॉ. अविनाश पति तिवारी ने बताया कि संस्कृत भाषा भारत देश की आत्मा है। उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति संस्कृत भाषा पर ही आधारित है और हमारे सभी प्राचीन ज्ञान-विज्ञान के ग्रंथ इसी भाषा में लिखे गए हैं।
Home उत्तर प्रदेश संस्कृत गीत में सौम्या प्रथम, वैष्णवी द्वितीय:ज्ञान प्रतियोगिता में आदित्य यादव प्रथम;...
हरपुर पकड़ी में बच्चों ने किया कृष्ण के छटीहार का:विशाल भंडारे...
सिसवा बाजार के हरपुर पकड़ी चौराहे पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के छठे दिन भगवान कृष्ण का छटीहार मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने...








































