जमुनहा के ऐठा नगर में स्थित काली माई मंदिर में चल रहे जन्माष्टमी कार्यक्रम का धूमधाम से समापन हो गया। कार्यक्रम खत्म होने के बाद भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा को विसर्जन के लिए राप्ती नदी की ओर ले जाया गया। इसके लिए एक बड़ा जुलूस निकाला गया। इस विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। जुलूस पुरानी अस्पताल से होते हुए बीरगंज चौक बाजार, ब्लॉक रोड और मल्हीपुर चौराहा पहुंचा। पूरी यात्रा के दौरान इलाके का माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा के विसर्जन को लेकर काफी उत्साह था। राप्ती नदी पहुंचकर प्रतिमा का पूजा-पाठ के साथ विसर्जन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष सनेही यादव, विनय कुमार आर्य, पंकज कुमार, अनिल श्रीवास्तव, सुब्बा मौर्य समेत कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजकों ने जन्माष्टमी कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया।
Home उत्तर प्रदेश ऐठा नगर में जन्माष्टमी कार्यक्रम का समापन:श्रीकृष्ण प्रतिमा विसर्जन यात्रा धूमधाम से...
श्रावस्ती के लक्ष्मणपुर में जन्माष्टमी पर प्रसाद वितरण:कृष्णा नगर और ठाकुरद्वारा...
श्रावस्ती जिले के लक्ष्मणपुर बाजार में जन्माष्टमी के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कृष्णा नगर और ठाकुरद्वारा मंदिर में...







































