आनंद नगर स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ ने संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह प्रतियोगिता महाराजगंज जनपद स्तर पर हुई, जिसमें संस्कृत गीत और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं शामिल थीं। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि संस्कृत से ही भारत विश्वगुरु बनेगा। संस्कृत गीत प्रतियोगिता में लिटिल फ्लावर स्कूल की सौम्या यादव पहले स्थान पर रहीं। इसी विद्यालय की वैष्णवी अग्रहरि दूसरे और ऑलमाइटी पब्लिक इंटर कॉलेज की तूबा बानो तीसरे स्थान पर रहीं। सांत्वना पुरस्कार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की वैश्वीकरण चौरसिया, लुंबिनी संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की श्रद्धा पांडे और गरिमा पंचायत इंटर कॉलेज परतावल को मिला। संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज के आदित्य यादव ने पहला स्थान हासिल किया। इसी विद्यालय की नित्या शर्मा दूसरे और रिद्धि विश्वकर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। सांत्वना पुरस्कार लिटिल फ्लावर स्कूल की अनुप्रिया, दिग्विजय नाथ इंटर कॉलेज की अनुष्का शर्मा और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की संगम को दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराजगंज के जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि संस्कृत में ज्ञान-विज्ञान के मूल तत्व मौजूद हैं। इन्हें जानने के लिए हमें संस्कृत पढ़नी पड़ेगी। संस्कृत में मौजूद ज्ञान को दुनिया के सामने लाकर ही हम भारत को विश्वगुरु बना सकते हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे किसी भी विद्यालय या विषय में पढ़ते हों, लेकिन संस्कृत जरूर पढ़ें। विशिष्ट अतिथि और उप निरीक्षक संस्कृत पाठशालाएं गोरखपुर मंडल के डॉ. अविनाश पति तिवारी ने बताया कि संस्कृत भाषा भारत देश की आत्मा है। हमारी भारतीय संस्कृति संस्कृत भाषा पर ही टिकी है। हमारे सभी ज्ञान-विज्ञान के प्राचीन ग्रंथ इसी भाषा में लिखे गए हैं। संयोजक डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने जानकारी दी कि सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए गए। जनपद स्तर पर पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागी मंडल स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंग
Home उत्तर प्रदेश संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में सौम्या और आदित्य बने प्रथम:महाराजगंज में हुई...
महराजगंज के चिऊरहा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का छठी पूजन:सोहर गीतों से...
महराजगंज। नगर पालिका परिषद महराजगंज के वार्ड संख्या 19 चिऊरहा स्थित श्री श्री दुर्गा मंदिर समिति की ओर से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बाद परंपरा...








































