
बहराइच जिले के नानपारा में भगवान श्रीकृष्ण की छठी का समारोह धूमधाम से मनाया गया। यह आयोजन विकास खण्ड बलहा के नानपारा देहाती क्षेत्र में नील कोठी स्थित हनुमान मंदिर में बुधवार को हुआ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्तिभाव से इसमें भाग लिया। मंदिर परिसर में भक्ति और उल्लास का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना आरती और भजन-कीर्तन में भी हिस्सा लिया। मंदिर परिसर में मौजूद सभी भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस समारोह का आयोजन मंदिर अध्यक्ष श्री दिवाकर मिश्रा के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर श्री संजय श्रीवास्तव, श्री धर्मराज जायसवाल, श्री पंकज जायसवाल और श्री राजू जायसवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महंत श्री राम तेरी बस्ती की देखरेख में सभी धार्मिक कार्यक्रम किए गए। आयोजकों ने बताया कि श्रद्धा भाव श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की।
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज...
भारतीय सिनेमाघरों में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ सफलता हासिल करने के बाद फिल्म 'हनुमान अंश' अब 11 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज होने जा...








































