श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-730 पर एक सड़क हादसा हो गया। परसौरा के पास बुधवार, 9 सितंबर 2026 को बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे उस पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, पासी पुरवा गांव के रहने वाले मोहित (27) और आशिक अली (55) बनकटा गांव में एक मिट्टी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे-730 पर परसौरा के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई और पलट गई। हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस कर्मियों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
श्रावस्ती के लक्ष्मणपुर में जन्माष्टमी पर प्रसाद वितरण:कृष्णा नगर और ठाकुरद्वारा...
श्रावस्ती जिले के लक्ष्मणपुर बाजार में जन्माष्टमी के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कृष्णा नगर और ठाकुरद्वारा मंदिर में...







































