BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश चोरी का खुलासा न होने पर पीड़ित ने दी शिकायत:नवाबगंज में पुलिस...

चोरी का खुलासा न होने पर पीड़ित ने दी शिकायत:नवाबगंज में पुलिस अधीक्षक और जनसुनवाई केंद्र पर दिया आवेदन

0
3


बहराइच के नवाबगंज में एक दुकानदार ने चोरी का खुलासा न होने पर पुलिस अधीक्षक और जनसुनवाई केंद्र में शिकायत दी है। दुकानदार की दुकान से एक सप्ताह पहले डेढ़ लाख रुपये की चोरी हुई थी। नवाबगंज कस्बे के बक्शी गांव रोड पर स्थित संतोष वर्मा की किराने की दुकान में 2 अगस्त को चोरी हुई थी। चोरों ने दुकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर गल्ले में रखे डेढ़ लाख रुपये चुरा लिए थे। राजेश वर्मा ने इस चोरी की शिकायत नवाबगंज थाने में दर्ज कराई थी। हालांकि, एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है और न ही कोई सुराग मिला है। इससे नाराज होकर पीड़ित दुकानदार ने अब पुलिस अधीक्षक और तहसील के जनसुनवाई केंद्र में आवेदन दिया है। उसने जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने की मांग की है।