BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश सुभासपा नेता के निधन पर अरविंद राजभर पहुंचे घर:कप्तानगंज में परिजनों को...

सुभासपा नेता के निधन पर अरविंद राजभर पहुंचे घर:कप्तानगंज में परिजनों को बंधाया ढांढस, बोले- पार्टी ने समर्पित पदाधिकारी खोया

0
1

बस्ती के कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के गडहा ओझा निवासी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे वीरेंद्र मिश्र के निधन पर आज शाम सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर उनके आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। डॉ. अरविंद राजभर ने कहा कि वीरेंद्र मिश्र का असमय निधन सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के साथ-साथ पार्टी के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उनके जाने से संगठन ने एक समर्पित पदाधिकारी और समाज ने एक सक्रिय व्यक्तित्व खो दिया है। उन्होंने बताया कि वीरेंद्र मिश्र ने पार्टी को मजबूत करने और समाज के हित में लगातार योगदान दिया। इस दौरान डॉ. राजभर ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में सुभासपा परिवार उनके साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री ममता पांडे भी वहां उपस्थित थीं।