बस्ती सांसद राम प्रसाद चौधरी ने बुधवार देर शाम को बीडी, काशीपुर कटरिया तटबंध के किनारे बसे बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याएं जानीं और हर संभव मदद का भरोसा दिया। सांसद ने बताया कि जिन परिवारों के घर, फसल और रोजी-रोटी बाढ़ से प्रभावित हुई है, उन्हें सरकार की तरफ से राहत दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ितों की सूची बनाकर राहत सामग्री, आवास और मुआवजे की प्रक्रिया तेज की जाए। दौरे के दौरान ग्रामीणों ने सांसद के सामने कटान, जलभराव और पीने के पानी की समस्या रखी। ग्रामीणों ने बताया कि तटबंध के किनारे बसे गांवों में हर साल बाढ़ का पानी आ जाता है, जिससे लोगों का जीवन मुश्किल हो जाता है। सांसद चौधरी ने कहा कि तटबंध को मजबूत करने और कटान रोकने के लिए स्थायी समाधान पर काम किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कोई भी पीड़ित परिवार अकेला नहीं है, प्रशासन उनके साथ खड़ा है। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज...
भारतीय सिनेमाघरों में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ सफलता हासिल करने के बाद फिल्म 'हनुमान अंश' अब 11 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज होने जा...








































