BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश फर्जी भुगतान रसीद दिखाकर नकदी लेकर भागे दो गिरफ्तार:ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों...

फर्जी भुगतान रसीद दिखाकर नकदी लेकर भागे दो गिरफ्तार:ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों को ठगा, 20 हजार नकद और अर्टिगा कार बरामद

0
3

बस्ती में ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों को फर्जी ऑनलाइन भुगतान रसीद दिखाकर ठगी करने वाले गिरोह के दो शातिर आरोपियों को साइबर अपराध थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह 11 बजे गिरफ्तार किया है। इनके पास से चार एंड्रायड मोबाइल फोन, 20 हजार रुपये नकद और एक अर्टिगा कार बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, 2 सितंबर को कोतवाली क्षेत्र के अस्पताल चौराहा निवासी सुनील कुमार गुप्ता की दुकान पर एक युवक आया। उसने 9,090 रुपये ऑनलाइन भेजने की बात कही और मोबाइल पर भुगतान सफल होने की फर्जी रसीद दिखा दी। इसके बाद वह सुनील से 9,090 रुपये नकद लेकर चला गया। बाद में सुनील ने अपना खाता चेक किया तो पता चला कि रकम आई ही नहीं थी। शिकायत के आधार पर साइबर अपराध थाने में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। धोखाधड़ी का केस हुआ था दर्ज पुलिस टीम ने शुक्रवार को विशाल कुमार चौधरी (31) निवासी लधौरा, मंगलौर, हरिद्वार और रिषभ सिंह भदौरिया (21) निवासी करौली सरकार सेन पश्चिम पारा, कानपुर देहात को गिरफ्तार किया। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के अनुसार, आरोपी ग्राहक सेवा केंद्र पर जाकर कहते थे कि वे केंद्र के क्यूआर कोड पर रुपये भेज रहे हैं। इसके बदले कमीशन काटकर नकदी देने की बात करते थे। फिर वे मोबाइल पर फोन पे या गूगल पे की फर्जी भुगतान रसीद दिखाकर नकदी ले लेते थे। जब तक संचालक अपना बैंक खाता चेक करता, आरोपी मौके से भाग जाते थे। जांच में पता चला है कि इन आरोपियों ने इटावा के काशीरामपुर में 8,080 रुपये और फिरोजाबाद में 1.01 लाख रुपये की ठगी भी की थी। पुलिस के मुताबिक, विशाल के खिलाफ 2024 में मुजफ्फरनगर में भी धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था। जेल से छूटने के बाद उसने दोबारा इसी तरीके से ठगी शुरू कर दी थी।