BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश करमहिया पंचायत सचिवालय से इनवर्टर-बैटरी चोरी:सुबह पंचायत सहायक को टूटा मिला दरवाजा,...

करमहिया पंचायत सचिवालय से इनवर्टर-बैटरी चोरी:सुबह पंचायत सहायक को टूटा मिला दरवाजा, पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग

0
0

निचलौल थाना क्षेत्र की करमहिया ग्राम सभा में स्थित पंचायत सचिवालय से बुधवार रात अज्ञात चोरों ने इनवर्टर और बैटरी चुरा ली। चोरों ने सचिवालय का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। गुरुवार सुबह जब पंचायत सहायक सचिवालय पहुंचा, तब चोरी का पता चला। ग्राम प्रशासक ने इस मामले में पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम प्रशासक गंगोत्री देवी ने पुलिस को बताया कि 9 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने पंचायत सचिवालय के दरवाजे की कुंडी तोड़ दी। इसके बाद वे अंदर घुस गए और ग्राम सभा के काम में आने वाला इनवर्टर और बैटरी चुराकर फरार हो गए। गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे पंचायत सहायक सर्वेश निषाद सचिवालय पहुंचे। उन्हें दरवाजा टूटा हुआ मिला। अंदर देखने पर इनवर्टर और बैटरी गायब थे। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी ग्राम प्रशासक को दी। इसके बाद ग्राम प्रशासक ने निचलौल पुलिस से एफआईआर दर्ज करने, चोरी हुए सामान को ढूंढने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। निचलौल थाना प्रभारी योगेंद्र राय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।