महराजगंज
महराजगंज जनपद के आगामी त्योहारों को देखते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को फरेंदा थाना पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के आगामी त्योहारों को देखते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को फरेंदा थाना पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। यह पैदल गश्त थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में कस्बा फरेंदा के मुख्य बाजार, आनंदनगर रोड, रेलवे स्टेशन रोड और अन्य संवेदनशील इलाकों में आयोजित की गई।
फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस टीम ने स्थानीय नागरिकों से शांति व सौहार्द बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा का अहसास कराना और अराजक तत्वों को सख्त संदेश देना है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने या हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गश्त में उपनिरीक्षकों के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
गौ सम्मान आह्वाहन अभियान: संतों ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में चलाया जनसंपर्क, गौ हत्याबंदी कानून की मांगhttps://t.co/zBy3IRv01M
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 12, 2026









































