बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के शहर के अलका मोटल में माइक्रोटेक के अधिकृत वितरक सौरभ इलेक्ट्रॉनिक्स द्वारा भव्य डीलर मीट का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के शहर के अलका मोटल में माइक्रोटेक के अधिकृत वितरक सौरभ इलेक्ट्रॉनिक्स द्वारा भव्य डीलर मीट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिलेभर से 250 से अधिक डीलरों और व्यापारिक सहयोगियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सौरभ इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रोपराइटर दीपक गोयल और माइक्रोटेक के अधिकारियों (आरएसएम आबिद हुसैन व एबीएम अंकुर शर्मा) की मौजूदगी में हुआ। मीट के दौरान माइक्रोटेक के नवीनतम इनवर्टर, बैटरी, सोलर सॉल्यूशंस और आधुनिक पावर प्रोडक्ट्स की प्रदर्शनी लगाई गई। कंपनी अधिकारियों ने डीलरों को नए उत्पादों की तकनीकी विशेषताओं और आगामी व्यापारिक रणनीतियों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यापारियों को सम्मानित भी किया गया। प्रोपराइटर दीपक गोयल ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। आयोजन का समापन रात्रिभोज के साथ हुआ।
गौ सम्मान आह्वाहन अभियान: संतों ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में चलाया जनसंपर्क, गौ हत्याबंदी कानून की मांगhttps://t.co/zBy3IRv01M
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 12, 2026









































